स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। आगामी त्योहार ईद के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के बीच जीआरपी थाना शाहजहांपुर ने तत्परता दिखाते हुए एक लापता युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के रूपनगर जनपद निवासी श्री हरगोविंद ने थाना जीआरपी शाहजहांपुर पहुंचकर सूचना दी कि उनका पुत्र राहुल (उम्र 29 वर्ष) अपनी पत्नी रचना देवी के साथ 12 मार्च 2026 को पंजाब से निकला था, जो शाहजहांपुर में कहीं गुम हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ श्री हृषिकेश यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने खोजबीन कर राहुल को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामद युवक को उसके पिता श्री हरगोविंद, माता विमला देवी तथा बहन पूजा के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी शाहजहांपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments