नारी वंदन सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को किया गया सम्मानित


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। जनपद में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 (चरण-2) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आवश्यकता है कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पांच ऐसी मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इनमें चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. शुभ्रा दीक्षित, पत्रकारिता से रागिनी श्रीवास्तव, शिक्षा से रानू दुबे, आंगनबाड़ी एवं कार्यक्रम विभाग से पूनम दीक्षित तथा खेल क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सिमरन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, काउंसलर प्रतिभा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, रश्मि देवी, आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद सलमान, केसवर्कर अनिकेत गुप्ता, एमटीएस रानी देवी सहित आंगनबाड़ी स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous Post Next Post