शाहजहाँपुर, 13 अप्रैल 2026। नगर निगम शाहजहाँपुर की सक्रिय सहभागिता के साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं सहभागिता को नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें नगर निगम शाहजहाँपुर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान के संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसमें नारी शक्ति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सशक्तिकरण पर बल दिया।
यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी भागीदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि महिलाओं का सम्मान ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
“नारी का सम्मान, शाहजहाँपुर का अभिमान!”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments