जिलाधिकारी ने बरेली मोड़ के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 13 अप्रैल। जिलाधिकारी ने बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय में शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्थानांतरित किया जाए, जिससे कार्य में कोई बाधा न उत्पन्न हो।

उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड तथा ठेला-व्यवसायियों को व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया जाए, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और आमजन को सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post