Breaking News

शाहजहाँपुर: स्वरोजगार के लिए सुनहरा मौका; ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग और जरी-जरदोजी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 31 मई तक करें आवेदन

 

 

[ कौशल विकास / निःशुल्क प्रशिक्षण योजना ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026 प्रशिक्षण स्थल: पिपरौला, शाहजहाँपुर

त्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत शाहजहाँपुर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि जनपद के सामान्य और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न ट्रेडों में 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपलब्ध ट्रेड एवं सीटें:
  • सामान्य वर्ग: ब्यूटी पार्लर (25), फूड प्रोसेसिंग (25) एवं जरी-जरदोजी (25)।
  • अनुसूचित जाति: ब्यूटी पार्लर (25), फूड प्रोसेसिंग (25) एवं जूट उत्पाद (25)।

पात्रता और शर्तें: आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार के केवल एक ही सदस्य का चयन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र या ऐसी नगर पंचायत (जनसंख्या 25,000 से कम) के निवासी ही इसके पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में दिव्यांगों, बीपीएल परिवारों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर जाकर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन स्कोर कार्ड के आधार पर होगा, जिसमें न्यूनतम 60 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र (SC हेतु) अनिवार्य दस्तावेज हैं।

प्रशिक्षण के बाद लाभ:
प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा और उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से वित्तपोषण (लोन) की अग्रिम कार्रवाई में विभाग द्वारा पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।
हुनरमंद युवा, विकसित प्रदेश - खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड।

"सटीक खबरें, जनहित के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments