[ कलेक्ट्रेट समीक्षा / अपराध नियंत्रण ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में नशे के अवैध काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान औषधि निरीक्षक और आबकारी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और कच्ची शराब का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि जिले के सभी ड्रग लाइसेंस धारकों का विशेष अभियान चलाकर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जाए। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से या प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संयुक्त टीम करेगी माफियाओं पर प्रहार: जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के नेतृत्व में आबकारी और औषधि विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर आपसी समन्वय से छापेमार कार्यवाही करें। नारकोटिक्स सेल की समीक्षा करते हुए उन्होंने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाहियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) और अभियोजन विभाग की भी प्रगति परखी गई। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।
"शासन की हर खबर, सबसे सटीक - सच की आवाज वेब न्यूज"
```
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments