नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 01 मई 2026।

जनपद की कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जूहैब खालिद (उम्र करीब 38 वर्ष) निवासी मोहल्ला खलीलगर्वी, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को बरेली-सीतापुर हाईवे से लगभग 100 मीटर दूरी पर गौशाला रोड के पास से दिनांक 01 मई 2026 को समय 01:52 बजे पकड़ा गया।

बरामदगी

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से—

  • एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
  • एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

बरामद किया गया।

मुकदमा दर्ज

इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Previous Post Next Post