Breaking News

जैतीपुर: आल्टो कार में टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार; जैतीपुर पुलिस ने गोहापुर पुल के पास से दबोचा


[ बड़ी सफलता / वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जैतीपुर, शाहजहाँपुर | 15 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज

शाहजहाँपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले और बलवा के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन और जैतीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोहापुर पुल के पास से अभियुक्त को उस समय दबोच लिया जब वह क्षेत्र से भागने की फिराक में था।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

बता दें कि 14 मई 2026 को आरोपी अर्जुन सिंह कार्की ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की आल्टो कार में तेज टक्कर मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वादी पर घातक हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

अपराध का पुराना इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिंह कार्की (40 वर्ष) का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ थाना सदर बाजार और थाना बण्डा में गुंडा एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे कई संगीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:46 बजे सटीक घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

पुलिस टीम का विवरण:
इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 रोहिताश कुमार, का0 तरुण सिरोही, हे0का0 अमित कुमार और रि0का0 भूपेन्द्र कुमार शामिल रहे।
अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं - जनपद शाहजहाँपुर पुलिस।

"निष्पक्ष खबरें, त्वरित अपडेट - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments