[ महत्वपूर्ण सूचना / डिजिटल जनगणना ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी की मंशा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में 'स्वगणना' (Self-Enumeration) अभियान ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष स्वगणना शिविर का आयोजन किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने मोबाइल से पंजीकृत लिंक के माध्यम से परिवार की जानकारी भरनी अनिवार्य है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक SE-ID (स्वगणना आईडी) प्राप्त होगी। जब प्रगणक घर-घर जनगणना के लिए आएँगे, तब उन्हें यह आईडी देना आवश्यक होगा, जिससे कार्य सुगम और पारदर्शी बनेगा।
रेडक्रॉस और दिव्यांग समिति का सहयोग: रेडक्रॉस के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए कहा कि संस्था इस राष्ट्रीय उद्देश्य में सहयोगी की भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में 'ऊं दिव्यांग कल्याण समिति' के पदाधिकारियों और विभिन्न ब्लॉकों से आए नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए मौके पर ही अपनी स्वगणना पूर्ण की।
इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव, मीनू मिश्रा, बालकृष्ण पाण्डेय, ब्रजेश गुप्ता, रवि बाबू, और निधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। डॉ. जौहरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनता से अपील की कि वे गणना कर्मियों का सहयोग करें।
"जन-जन की सूचना, सटीक समाचार - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments