Breaking News

शाहजहाँपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में विशेष नमूना अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने 11 जून को विशेष अभियान चलाते हुए रामबाबू राम एंड सन्स, अंटा चौराहा से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। इसके अलावा मै0 अल्का एजेंसी, लोहिया कॉलोनी बहादुरगंज से हल्दी पाउडर, मै0 जे.बी. फूड्स से धनिया पाउडर तथा साहू मसाला कम्पनी से साबुत धनिया और धनिया पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए।

अभियान के दूसरे दिन 12 जून को न्यू अल्का एजेंसी, अंटा चौराहा से धनिया पाउडर एवं मिश्रित कुट्टी मिर्च पाउडर, टीपी सिंह एजेंसी, जलालाबाद से हल्दी पाउडर तथा धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुल 11 नमूने एकत्र कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों के विपरीत पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र धारण करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पहचान पत्र के किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments