स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप 13 एवं 14 जून को शाहजहाँपुर जनपद के दौरे पर रहेंगे। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न बैठकों, चौपाल कार्यक्रमों, सामाजिक सम्मेलनों तथा प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।
13 जून को मंत्री नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद से अमरोहा एवं बरेली होते हुए शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। अमरोहा में विभागीय समीक्षा बैठक एवं कश्यप-निषाद समाज सम्मेलन में भाग लेने के बाद वह बरेली में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
शाम को शाहजहाँपुर पहुंचकर रिलायंस गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत सिंधौली ब्लॉक के ग्राम भटपुरा रसूलपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
14 जून को मंत्री नरेंद्र कश्यप गन्ना शोध संस्थान, शाहजहाँपुर में आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मीडिया को देंगे।
इसके बाद अटल प्रेक्षागृह, शाहजहाँपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जाएगा।
दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments