स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर में 14 जून से 16 जून 2026 तक सभी विकास खंडों में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।
राज्य सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मेले और जन आरोग्य शिविरों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर, स्वयं सहायता समूहों की बैठकें एवं मेगा क्रेडिट कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
14 जून 2026
15 जून 2026
16 जून 2026
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण एवं जनसामान्य को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments