स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाहजहाँपुर जनपद में व्यापक स्तर पर ऑनलाइन योग पंजीकरण एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनपद को योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को पंजीकरण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिकतम लोगों को योग से जोड़कर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
जारी निर्देशों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को सर्वाधिक 10-10 हजार पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों को भी निर्धारित लक्ष्य सौंपे गए हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800-315-7000 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को ऑनलाइन योग सत्र का लिंक प्राप्त होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आधिकारिक मूल्यांकन के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर योग महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। जनपद स्तर पर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments