Breaking News

पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में मिला लापता मासूम, परिजनों ने जताया आभार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के झाऊलाल पुल, गोलागंज निवासी 5 वर्षीय मो. उजैर पुत्र असलम शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गया था। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही वजीरगंज पुलिस सक्रिय हो गई। हाता चौकी प्रभारी रंजीत कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ बच्चे की तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन कराई।

पुलिस की मुस्तैदी, त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप महज 2 घंटे के भीतर मासूम मो. उजैर को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और वजीरगंज पुलिस तथा हाता चौकी प्रभारी रंजीत कुमार पाठक की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की है।

(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments