स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार लाभार्थियों को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी योजना के नियमों या प्रावधानों में संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही लागू होंगे। पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे अथवा प्रतीक्षारत हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।
योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या-201, शाहजहाँपुर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
मत्स्य विभाग ने पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments