Breaking News

मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 19 जून 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वादी जयन्त सिंह धर्मू पुत्र डॉ. अर्जुन सिंह, निवासी तुलसी पार्क, थाना कोतवाली नगर, ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने एक राय होकर उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-133/2026 के तहत धारा 127(2), 191(3), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मोहम्मद कैफ आलम खान उर्फ मनी पुत्र एहसान आलम खान, निवासी पुरैनिया तालाब, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर।
  2. शमशेर रजा उर्फ शम्सीर रजा पुत्र मोहम्मद इस्लाम, निवासी चौक चूड़ी मार्केट, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर।
  3. मोहम्मद साहिद पुत्र वाहिद हुसैन, निवासी पुरवा तुलसीपुर, वर्तमान पता आला हजरत कॉलोनी गदुरहवा, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर।
  4. राणा वीर सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह, निवासी छोटा धुसाह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments