Breaking News

यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, लाल इमली चौराहे से तेल टंकी रोड तक हुई कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सदर बाजार क्षेत्र में लाल इमली चौराहे से तेल टंकी रोड तक जाम और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा सड़क तक फैले सामान और अवैध ठेलों को हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया गया। इसके साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र एवं सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों से दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments