स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस. लॉ कॉलेज के विधि छात्र-छात्राओं ने परिवार न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री नरेंद्र कुमार तृतीय ने विद्यार्थियों को परिवार न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक प्रक्रियाओं एवं पारिवारिक मामलों के निस्तारण की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विधि छात्र-छात्राओं को न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण और विधिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
समर इंटर्नशिप कार्यक्रम 17 जून से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विधि विद्यार्थियों को न्यायिक प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments