स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना भवन, लखनऊ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि रोडमैप बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं, चना और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की अवधि 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक बढ़ाए जाने का स्वीकृति पत्र सौंपा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नए चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लिए 6,18,482 पक्के आवासों की स्वीकृति का अनुमोदन पत्र भी प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की तथा कहा कि इन निर्णयों से किसानों को राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments