ब्यूरो रिपोर्ट आदित्य यादव लखनऊ ✍️
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने चार पहिया वाहन से हैंडबैग चोरी करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान निशा, निवासी कांशीराम कॉलोनी, हसनखेड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को न्यू फेयर सेंटर अमरूदही बाग के पास खड़ी चार पहिया वाहन से हैंडबैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, चार्जर, ब्लूटूथ डिवाइस, आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा 1550 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
कृष्णानगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अभियुक्ता किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रही है या नहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी एवं सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments