Breaking News

भैंसा कुंड रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग, पुलिस मौके पर पहुंची

 

ब्यूरो रिपोर्ट : आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 13 जून। राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण मेला चौकी इलाके में स्थित भैंसा कुंड रोड पर शनिवार को कूड़े के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है तथा दमकल कर्मियों का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके चलते आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस द्वारा क्षेत्र की निगरानी की जा रही है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments