स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों एवं निर्धारित जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद शाहजहाँपुर में मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं तथा पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments