Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू चढूनी का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी पुवायां से मिला

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव (उत्तर प्रदेश) ✍️

शाहजहांपुर, 11 जून 2026। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी पुवायां से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान करीब एक घंटे तक वार्ता चली।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों का कहना है कि वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं कराया गया तो उपजिलाधिकारी पुवायां एवं पुलिस प्रशासन पुवायां के खिलाफ जनपद स्तर पर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तराई भूपेंद्र सिंह गिल, जिला प्रभारी महेश चंद्र वर्मा, जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट ओमपाल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष पुवायां संजय मिश्रा, तहसील प्रभारी हरपाल सिंह, ग्राम अध्यक्ष निवेश कुमार, अजय कुमार, बृजपाल सिंह, इबारत सिंह, अहिबारन सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय जवान – जय किसान

Post a Comment

0 Comments