**शाहजहाँपुर।** थाना तिलहर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया है।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी के दौरान एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया था। इस वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हुई थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना तिलहर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की गई। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की पहचान स्थापित करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। वर्तमान में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📢 शाहजहाँपुर पुलिस की अपील व चेतावनी:
जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित की जाएगी, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments