स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। जनपद शाहजहाँपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर लोगों को भ्रमित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सेना से संबंधित फर्जी पहचान पत्र, नकली सैन्य सामग्री और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार ईएसएम (पूर्व सैनिक) कैंट मुख्यालय शाहजहाँपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि आर्यन वर्मा नामक युवक सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर खुद को उच्च सैन्य अधिकारी बताता था। आरोपी के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे, जो स्वयं को एनएसजी कमांडो जैसा प्रदर्शित कर रहे थे।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सेना के ब्रिगेडियर का फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्टल, सेना से संबंधित बैज, स्टेरियोस्कोप, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य वस्तुएं बरामद कीं।
पुलिस ने आरोपी आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम छोड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नीट परीक्षा में असफल हो गया था और आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉर्प्स (AFMC) में डॉक्टर बनने का सपना पूरा न होने के कारण उसने फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments