स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी तथा यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह पहल प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्वच्छ परिवहन के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का प्रयास लगातार जारी है। नोएडा सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments