ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। जनपद उन्नाव के तहसील हसनगंज अंतर्गत ग्राम फखरुद्दीन मऊ में ग्राम प्रधान बालकिशन मौर्य के नेतृत्व में 26 जून को भव्य भंडारा एवं मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और मेले का आनंद उठाया। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर मियागंज के ब्लॉक प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम प्रधान बालकिशन मौर्य एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments