ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शिवपुरा को तत्काल चालू कराने तथा जिले में व्याप्त बिजली समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि विकास खंड हर्रैया सतघरवा मुख्यालय शिवपुरा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों को वर्तमान में महराजगंज स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है, जो लगभग 15 किलोमीटर दूर है। अधिक दूरी और ओवरलोड के कारण क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज, बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के अनुसार 1 जनवरी 1999 को तत्कालीन ऊर्जा राज्य मंत्री द्वारा शिवपुरा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया था और निर्माण कार्य भी पूरा हो गया था, लेकिन 27 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया। उपकेंद्र वर्तमान में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ा है।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को बिजली संकट के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सोहेलवा वन्यजीव क्षेत्र से जंगली जानवर भी आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है।
ज्ञापन में बलरामपुर नगर सहित पूरे जनपद में लो वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर जलने और बिजली कटौती की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की गई। साथ ही नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अब तक बिजली सुविधा से वंचित गांवों तक विद्युत आपूर्ति पहुंचाने की भी मांग उठाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, आनंद स्वरूप पांडेय, नृपेन्द्र उपाध्याय, कृपा राम चौहान, गिरजेश मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, रूपक श्रीवास्तव, देशराज यादव, जियाउर्रहमान अर्शी, राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राजेश कुमार वर्मा, आकाश कश्यप, चन्द्रशेखर, सूरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने 58 श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम शिरोमणि वर्मा तथा 291 तुलसीपुर विधानसभा के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को भी पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments