स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं महिला की मौत के मामले में वांछित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज की मांग, प्रताड़ना और संबंधित आरोपों में थाना पुवायाँ में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता कमला (50), निवासी ग्राम रतनपुर कुंडा, थाना पुवायाँ को बड़ागांव बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments