Breaking News

मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️ 

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस, साइबर क्राइम सेल एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3 की-पैड मोबाइल फोन, ₹8,358 नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बताया गया कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोनों का उपयोग साइबर ठगी की वारदातों में करते थे। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं मामलों की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments