Breaking News

दुबग्गा सब्जी मंडी से किसान की बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी से एक किसान की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और पीड़ित किसान ने पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार सैदपुर मेहरी गांव निवासी किसान शुक्रवार सुबह अपनी सब्जियां बेचने के लिए दुबग्गा सब्जी मंडी आया था। किसान ने अपनी बाइक मंडी के गेट नंबर-2 के पास खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जब किसान वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पूरा मामला दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments