स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद की यातायात पुलिस द्वारा शहर को जाममुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना सदर बाजार एवं कोतवाली क्षेत्र में अंजान चौकी से मालखाना होते हुए कच्चा कटरा से कन्नौजिया तिराहा तक व्यापक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया तथा सड़क तक फैले सामान और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। अस्पतालों और बाजारों के आसपास लंबे समय से बनी जाम की समस्या को कम करने के लिए विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई भी की गई। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाकर सड़क मार्ग को खाली कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक यातायात ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, दुकानदार अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही सामान रखें तथा वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को जाममुक्त आवागमन उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments