जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद से बड़ा गांव, कठिंगरा अंडरपास होते हुए शक्करखेड़ा तक ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुरघुरी तालाब चौकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कड़ी धूप के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली।
इस दौरान घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक दयानंद तिवारी, कांस्टेबल गौरव भदौरिया एवं कांस्टेबल देवेंद्र लवानिया सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments