जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। जानकीपुरम और बीकेटी थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का संयुक्त पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए शातिर आरोपी राजपाल उर्फ दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से दो टूटी हुई सोने की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने 21 जून को जानकीपुरम क्षेत्र में एक महिला से चेन झपटने की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान उसने बीकेटी क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध लखनऊ और सीतापुर जनपदों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में लूटा गया माल बरामद कर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments