स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रोजगार सृजन अत्यंत आवश्यक है। देश की विकास यात्रा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें रोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना होगा।
कार्यशाला का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। एमकॉम की छात्राओं निधि गौतम एवं प्रियंका मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय, बरेली के प्रो. एन.के. बत्रा, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के डॉ. के.के. वर्मा तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. रंजीत सिंह उपस्थित रहे।
प्रो. एन.के. बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डॉ. के.के. वर्मा ने युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित करने की सलाह देते हुए बताया कि इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹5000 तक की सहायता प्रदान की जा रही है।
डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि यह योजना 3.3 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता रखती है और यह सामाजिक सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने बीकॉम फाइनेंस की छात्रा खुशी कपूर को चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया। साथ ही कार्यशाला में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए एमकॉम के विद्यार्थियों नित्या खन्ना, पीयूष शुक्ला, दृष्टि यादव एवं विनायक शर्मा को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments