Breaking News

समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ, विधि छात्र-छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एस.एस. लॉ कॉलेज, शाहजहाँपुर के विधि छात्र-छात्राओं हेतु 17 जून से 30 जून 2026 तक समर इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर 17 जून 2026 को नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) में इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 42 छात्र-छात्राओं में से 33 उपस्थित रहे, जबकि 9 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को राजकीय बाल गृह की कार्यप्रणाली एवं संबंधित विधिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शिक्षा के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान राजकीय बाल गृह के बालकों एवं लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व एवं उनके अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विधिक जागरूकता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समर इंटर्नशिप का अगला सत्र दिनांक 18 जून 2026 को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, पिपरौला, शाहजहाँपुर में आयोजित किया जाएगा।

दिनांक : 17 जून 2026
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर

Post a Comment

0 Comments