स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है।
पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि बाल अपचारी ने घर में घुसकर वादिनी की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट एवं धमकी देने के साथ ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थाना तिलहर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान 26 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाल पेट्रोल पंप, एनएच-24 तिलहर के पास से वांछित बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए बाल अपचारी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments