स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 20 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें से दो दंपत्तियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी श्रीमती मधु यादव के नेतृत्व में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता प्राप्त हुई।
पहला मामला थाना कटरा क्षेत्र का था, जहां लगभग दो वर्ष पूर्व विवाहिता की शादी हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया था कि पति एवं ससुराल पक्ष घरेलू बातों को लेकर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। वह पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद पति पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार की और दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
दूसरा मामला भी थाना कटरा क्षेत्र का था। इस दंपत्ति की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पत्नी ने शिकायत की थी कि पति परिवार के खर्च के लिए पर्याप्त धन नहीं देते तथा बातचीत में भी उपेक्षा करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और पत्नी पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तृत वार्ता कराई गई। पति ने पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने तथा उचित खर्च देने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और दंपत्ति को सकुशल विदा कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा एवं नेहा चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा लगातार पारिवारिक विवादों को संवाद और समझदारी के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे परिवार टूटने के बजाय पुनः एकजुट हो सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments