स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश में पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, मर्यादित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मुहर्रम है। कहीं भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं है, सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं है। मर्यादित और शांतिपूर्ण माहौल में कोई उपद्रव नहीं कर सकता और अगर करेगा, तो सात पीढ़ियों तक भुगतेगा।"
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार सभी पर्वों को शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments