Breaking News

बादशाह नगर कर्बला में निकला मोहर्रम का विशाल ताज़िया जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर राजधानी लखनऊ के बादशाह नगर स्थित कर्बला के निकट सुन्नी समुदाय की ओर से विशाल ताज़िया जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने ताज़ियों के साथ मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने जुलूस में भाग लिया और पारंपरिक तरीके से अपनी अकीदत पेश की।

रास्ते में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सबील लगाकर राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को पानी और शरबत वितरित किया गया।

मोहर्रम के अवसर पर पूरे मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments