Breaking News

शाहजहाँपुर में विधानसभा मतदेय स्थलों की आलेख सूची प्रकाशित, 11 जुलाई तक दर्ज कराए जा सकेंगे सुझाव व आपत्तियां

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के समायोजन के उपरांत उनकी आलेख सूची (ड्राफ्ट सूची) प्रकाशित कर दी है। यह कार्रवाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के तहत की गई है।

प्रकाशित सूची के अनुसार जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या का पुनर्समायोजन किया गया है। पहले जहां कुल 2,810 मतदेय स्थल थे, वहीं समायोजन के बाद इनकी संख्या 2,600 कर दी गई है।

विधानसभावार मतदेय स्थलों की संख्या इस प्रकार है—

  • 131-कटरा: 446 से घटकर 416
  • 132-जलालाबाद: 470 से घटकर 456
  • 133-तिलहर: 453 से घटकर 419
  • 134-पुवायां (अजा): 488 से घटकर 450
  • 135-शाहजहाँपुर: 460 से घटकर 414
  • 136-ददरौल: 493 से घटकर 445

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित आलेख सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसील कार्यालयों) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, शाहजहाँपुर में जनसामान्य के निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

यदि किसी व्यक्ति को प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह 11 जुलाई 2026 तक संबंधित कार्यालयों में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments