Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का जनशिकायत निस्तारण अभियान जारी, एक दिन में 19 शिकायतों का मौके पर समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने 04 जुलाई 2026 को 19 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सफल निस्तारण किया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हैं। अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

पुलिस के अनुसार, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन शिकायतकर्ताओं के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस विशेष पहल के तहत शिकायतकर्ताओं को अब बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत, स्थलीय निरीक्षण और फीडबैक के आधार पर शिकायतों का समाधान कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments