ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार कम से कम रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की नीति के तहत यूपी-112 पीआरवी-5458 ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 6 वर्षीय लापता बच्चे को सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 04 जुलाई 2026 को कॉलर शिवनाथ ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उनका 6 वर्षीय भांजा फुलवरिया बाईपास क्षेत्र से कहीं लापता हो गया है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पीआरवी-5458 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फुलवरिया बाईपास तथा भगौतीगंज रोड के आसपास बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद बच्चा भगौतीगंज स्टेशन रोड पर रोता हुआ मिला।
पुलिस ने तत्काल बच्चे के परिजनों को मौके पर बुलाकर उसकी पहचान कराई और स्थानीय थाना पुलिस की मौजूदगी में बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस एवं यूपी-112 की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

0 Comments