स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध 12 बोर पौनिया (देशी हथियार) एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरयू पुलिया के पास से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम टाह बनारस, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर पौनिया तथा दो जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 356/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेश कुमार, हेड कांस्टेबल भारतमणि, कांस्टेबल शरद यादव एवं आरक्षी ललित कुमार शामिल रहे।
