Breaking News

पीडब्ल्यूडी के सड़क चौड़ीकरण को लेकर फिर बढ़ा विवाद, अधिकारी और युवक के बीच हुई तीखी बहस

 

ब्यूरो रिपोर्ट मोहन सोनी, उन्नाव ✍️

उन्नाव (मोहान/हसनगंज)। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण अभियान के दौरान एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोहान-हसनगंज मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा सड़क किनारे लगभग 3 मीटर भूमि लिए जाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान एक युवक और पीडब्ल्यूडी अधिकारी के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने से कई मकान और दुकानें प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी है।

ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समाधान किया जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले उचित जानकारी एवं मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शासन के निर्देशों के अनुसार कराया जा रहा है और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं।

फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है, लेकिन स्थानीय लोगों में सड़क चौड़ीकरण को लेकर असंतोष बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments