Breaking News

वन महोत्सव-2026: विद्यार्थियों ने चित्रों और शब्दों से दिया हरियाली का संदेश, चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंधौली रेंज के एम.ए. पब्लिक स्कूल, सिंधौली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार (आईएफएस) एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ 'आम भंडारा' से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को देशी आम के वृक्षों की पारिस्थितिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक देशी प्रजातियों के वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद वन महोत्सव विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक चित्र एवं विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के विजेता

  • 🥇 प्रथम स्थान: दिव्या
  • 🥈 द्वितीय स्थान: दिव्यांशी
  • 🥉 तृतीय स्थान: अनम

वन विभाग की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थियों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

वन विभाग ने जनपदवासियों से अपील की कि वन महोत्सव-2026 के दौरान लगाए गए प्रत्येक पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सके।

Post a Comment

0 Comments