Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कलान पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना कलान पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना कलान में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम गिउडी निवासी उम्मीद पुत्र आलेहसन ने उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन पकड़कर घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तहरीर के आधार पर थाना कलान में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 14 जुलाई 2026 को सुबह 11:14 बजे कस्बा कलान स्थित जनता स्कूल के आगे कटिघरा मोड़ से आरोपी उम्मीद (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • उम्मीद पुत्र आलेहसन (19 वर्ष)
  • निवासी: ग्राम गिउडी, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर

पंजीकृत मुकदमा

  • मु0अ0सं0 224/2026
  • धारा 65(1) BNS एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा
  • आरक्षी अश्वनी
  • महिला आरक्षी संजना

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments