Breaking News

74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता: शाहजहाँपुर और बरेली ने फाइनल में बनाई जगह

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के तहत मंगलवार को जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में पुरुष वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहाँपुर और बरेली की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शाहजहाँपुर ने रामपुर को 2-0 से हराया

पहले सेमीफाइनल में मेजबान शाहजहाँपुर ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 2-0 से शिकस्त दी। शाहजहाँपुर की ओर से कांस्टेबल हिमांशु विष्ट और कांस्टेबल मोनवीर ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

बरेली ने बदायूं को हराकर फाइनल में बनाई जगह

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बरेली ने बदायूं को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। बरेली की ओर से कांस्टेबल आकाश और कांस्टेबल पारस ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

15 जुलाई को होगा महामुकाबला

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई 2026 को जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में खेला जाएगा।

  • प्रातःकाल: महिला वर्ग का फाइनल – शाहजहाँपुर बनाम बरेली
  • सायंकाल: पुरुष वर्ग का फाइनल – शाहजहाँपुर बनाम बरेली

अब दोनों वर्गों के खिताबी मुकाबले में मेजबान शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments