Breaking News

सड़क विवाद में हथौड़े से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने सड़क विवाद के दौरान पड़ोसी पर हथौड़े से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को वादी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 110 बीएनएस हटाकर धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

1 जुलाई 2026 की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र पप्पू घटना में प्रयुक्त हथौड़े के साथ सुभाषनगर तिराहे की ओर आ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 जून को सड़क खोदने को लेकर पड़ोसी संकल्प मिश्रा और उनके पिता विवेकानंद मिश्रा से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने घर में रखा हथौड़ा उठाकर विवेकानंद मिश्रा के सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद वह हथौड़े को गर्रा नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • रोहित पुत्र पप्पू, उम्र लगभग 19 वर्ष
  • निवासी: मोहल्ला बहादुरपुरा, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त एक अदद हथौड़ा

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 320/2026, धारा 109(1), 115(2) एवं 352 बीएनएस, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments