**बलरामपुर।** उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रख्यात समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता **हनुमंत सिंह** के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को उनके बलरामपुर स्थित आवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और सहज व्यवहार उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाता था।
👥 अंतिम यात्रा में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य:
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मेजर जनरल संजय राव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र, सदर विधायक पल्टू राम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, एमएलसी पदमसेन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव राम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका निधन बलरामपुर जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments